हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के केवल पुरी गांव निवासी किसान रोहताश पुत्र गंगाराम उम्र 55 वर्ष अपने खेत में ट्रैक्टर से काम कर रहा था, ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली का तार अचानक टूट कर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आने से किसान रोहताश बुरी तरह से झुलस गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई, गनीमत रहेगी कि तीन अन्य किसान इसकी चपेट में आने से बाल बाल बच गए, सूचना पाकर रायसी चौकी पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची, पुलिस को देख परिजनों ने जोरदार हंगामा किया और बिजली विभाग पर हत्या का आरोप लगाया, काफी प्रयास के बाद पुलिस ने परिजनों को शांत कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours