हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। 7 फरवरी को हरिद्वार में 2 जगह रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। पूर्व की भांति चौक बाजार ज्वालापुर स्थित वेलनेस डायग्नोस्टिक सेंटर और शिवालिक नगर S-140 में साई कुटुंब समिति द्वारा स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमे ब्लड बैंक हरिद्वार, ब्लड बैंक ऐम्स, ब्लड बैंक जोलीग्रांट की टीमें मौजूद रहेंगी। वहीं साई कुटुंब की अध्यक्षा पूनम कपिल ने बताया कि वह विगत 7 वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन करते आ रहें, जिसमे क्षेत्र के काफी रक्तदानी रक्तदान करने आते है। वही दूसरी ओर वेलनेस डायग्नोस्टिक सेंटर, प्रबंधक नमन सिंघल ने बताया कि विगत 4 वर्षों से वे ब्लड वोलियंटर्स, हरिद्वार की टीम के सहयोग से फरवरी माह के प्रथम रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित कर रहे हैं रक्तदाताओं का उत्साह उन्हें रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिये प्रेरित करता है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours