हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(हिमांशु सरीन) हरिद्वार। उत्त्तरी हरिद्वार के सामाजिक कार्यकर्ता व स्वामी विवेकानंद जनहित ट्रस्ट के सदस्य कपिल शर्मा जौनसारी ओर शोभित शर्मा ने गौवंशों की दुर्गति करने का आरोप नगर निगम प्रशासन पर जड़ा है। कपिल शर्मा के अनुसार निगम गौवंश ओर आवारा पशुओं की स्थिति से पूरी तरह बचता दिखाई पड़ता है। शाम के समय घायल गौवंश ओर अन्य आवारा पशुओं की देखरेख करने के लिए कोई आगे नही आता है। उन्होंने निगम अधिकारियों पर अपनी जिम्मेदारियों से बचने का भी आरोप लगाया, शर्मा के अनुसार देर शाम भूपतवाला क्षेत्र से मिली सूचना में बताया गया कि गली में एक गौवंश की मृत्यु हो गयी है जिससे आवारा कुत्ते अपना निवाला बना रहें है। स्थिति को समझते हुए उन्होंने तत्काल नगर निगम के संबंधित अधिकारियों कर अधीक्षक राहुल कैंथोला व जय भारत सिंह को फोन कर घटना की जानकारी देना चाही लेकिन किसी भी अधिकारी ने फोन नही उठाया। जिसके बाद उनके द्वारा सीधे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को फोन कर इसकी जानकारी दी गयी जहां से उन्हें जल्द शव को उठवाने का आश्वासन मिला। बताया की उन्होंने कुछ स्थानीय नेताओं को भी इस बाबत जानकारी दी तो रात होने का बहाना बना उन्होंने भी कन्नी काट ली। ऐसे में मृत शरीर की अवस्था ओर न बिगड़े उसके लिए कपिल शर्मा द्वारा स्थानीय समाजसेवी प्रभुदयाल शर्मा के नेतृत्व में अन्य सहयोगी मोनू विश्नोई, व दीपक पंत, शोभित शर्मा के साथ निजी खर्चे पर वाहन बुलाकर शव को उचित स्थान दिया। प्रभुदयाल शर्मा के अनुसार निगम को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और ऐसी विकट स्थिति से निपटने के लिए निगम कर्मचारियों की एक अलग टीम गठित की जानी चाहिए जिससे ड्यूटी समय के पश्चात होने वाली अप्रिय घटनाओं से तत्काल निपटा जा सकें। अन्यथा आवारा पशुओं की ऐसी ही स्थिति देखने को मिलती रहेगी। गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले ही नगर निगम ने अभियान चलाकर आवारा पशुओं को पकड़ने का काम शुरू करते हुए पालतू पशु पकड़े जाने पर पशुमालिक के विरुद्ध चालानी कार्यवाही अमल में लाई जाने की बात सामने आई थी जोकि वर्तमान में ठंडे बस्ते पड़ी दिखाई देती है। सड़को पर जानवर युही रास्ता रोक खड़े हो जाते है जोकि दुर्घटना का कारण बनते है। हालांकि अपनी बात रखते हुए नगर आयुक्त कौस्तुभ मिश्र के अनुसार कंट्रोल रूम में नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है, जल्द ही एक व्हाट्सएप नम्बर भी जारी किया जाएगा। ऐसी गंभीर स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम के संबंधित अधिकारी हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours