हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार शहर की सबसे बड़ी टाउनशिप जुर्स कंट्री को नगर निगम द्वारा सर्वश्रेष्ठ कालोनी का खिताब हसिल हुआ है। जी हां हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट धर्मनगरी हरिद्वार की शान मानी जाने वाली जुर्स कंट्री ने सफलता की एक और ऊची छलांग लगाई है। जुर्स कंट्री को नगर निगम ने सबसे स्वच्छ कालोनी का खिताब से नवाजा है। प्रसिद्ध उद्योगपति यू०सी जैन ने ड्रिम प्रोजेक्ट जुर्स कंट्री को यह खिताब मिलना पर खुशी जाहिर की है। यू०सी जैन स्वयं इस पूरी कालोनी के रखरखाव से लेकर स्वच्छता और सुरक्षा की कमान संभालते हैं। अपनी कालोनी को स्वच्छता के क्षेत्र ने नंबर-1आने से यहां के निवासियों में भी खुशी की लहर है। हाल ही में हरिद्वार नगर निगम द्वारा सफाई को लेकर शहर भर में सर्वेश्रण किया था। जिसमे जर्स कंट्री की सफाई और अन्य व्यवस्थाये बेहतर पाई गई। जिसके लिये जर्स कंट्री को यह उपलब्धि प्राप्त हुई।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours