हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। बंगाल में भाजपा की रथ यात्रा को रोके जाने को लेकर बाबा रामदेव ने ममता बनर्जी की आलोचना की है। योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि बंगाल में भाजपा के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिस तरह का आचरण कर रही है वह लोकतांत्रिक मर्यादा के विपरीत है। भारत लोकतांत्रिक देश है इस तरह विद्वेष की राजनीति की लोकतंत्र में जगह नहीं होती है और न ही बर्दास्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि गुजरात में एक स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर रखने पर कांग्रेस का विरोध गलत है। उनहोने कहा कि एक ही खानदान के कई लोगों के नाम पर कई स्टेडियम व अन्य संस्थाओं व स्थानों के नाम रखे गए हैं तो मोटर स्टेडियम का नाम मोदी जी के नाम पर रखने में क्या गलत है। उन्होंने कहा कि मोदी युग पुरुष है, वह देश के लोकप्रिय नेता है। कोरोनिल विवाद पर भी बाबा रामदेव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि डब्लूएचओ और जीएमपी ने जो प्रोटोकॉल बनाये है उनके अनुरूप पतंजलि को कोरोनिल बेचने का मिला है सर्टिफिकेट। विश्व के 158 देशों में पतंजलि को कोरोनिल बेचने का सर्टिफिकेट मिला है। 100 से अधिक औषधीय पतंजलि बेच रहा है यह अपने आप मे अनोखी घटना है, कोरोनिल साइंटिफिक बेस्ड रिसर्च बेस्ड दवाई है। कोरोनिल पर प्रश्नचिह्न लगाना औछा पन टुच्चापन है यह ठीक नही है। उन्होंने कहा कि पतंजलि योगपीठ द्वारा कोरोना की दवा बना लेने से कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है तो हमने उनके लिए कुछ पेट दर्द की दवाइयां और अनुलोम विलोम निर्धारित कर रखे हैं। स्वामी रामदेव आज हरिद्वार में उदासीन संप्रदाय के भगवान श्री चंद्र आचार्य महाराज मूर्ति अनावरण के अवसर पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours