हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल में ओम चाट की चर्चा अब धीरे धीरे अन्य जनपदों में ही नही बल्कि हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, और पंजाब जैसे अन्य राज्यो में भी होने लगी है। चंडीगढ़ से धुर्व का कहना है कि वो हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड बहुत जगह गया। मगर हरिद्वार में ओम चाट जैसा स्वाद कही नही मिला। अम्बुवाला निवासी अरुण शर्मा का कहना है कि जीवन की भागदौड़ में शाम को जब घर जाते हैं तो यदि ओम चाट वाले यहां पानी पूड़ी, टिक्की, दही भल्ले, बन्द टिक्की में से कुछ खा ली जाय तो दिन भर का तनाव दूर होकर आत्मा प्रशन्न हो जाती है। इस बारे में ओम चाट का संचालन करने वाले ओम कुमार का कहना है कि उन्हें चाट का कार्य करते हुवे 10 साल से ज्यादा समय हो गया है। उनका सदैव प्रयास रहा है कि उनके पास आने वाला प्रत्येक सम्मानित ग्राहक को उच्च गुणवत्ता के साथ कुशल व्यवहार परोसा जाए। यही कारण है जिसके कारण एक बार जो उनकी दुकान पर आ गया उसे अन्य किसी दुकान की चाट, टिक्की, या पानी पूड़ी पशनद नही आती। अजीतपुर से सन्दीप कुमार का कहना है कि ओम चाट सेंटर में काम करने वाले प्रत्येक लड़के का व्यवहार कुशल होने के कारण वो इनके पास बार बार आते हैं। यही ही नही हरिद्वार जनपद से बाहर भी कोई शादी या कार्यक्रम हो तो ओम कुमार को बुलाया जाता है। यहाँ उचित मूल्य पर उच्च गुणवत्ता देने के अलावा साफ सफाई, मास्क आदि का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours