हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर ब्लॉक में आज वृहद ऋण वितरण योजना के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और विधायक संजय गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया और वृहद ऋण योजना के तहत क्रार्यक्रम में किसानों को एक, एक लाख रूपये के चैक वितरित किए। वही इस दौरान उन्होंने कहा पूर्ण रूप से उत्तराखंड में हजारों किसानों के लिए यह महत्वकांक्षी योजना है हमने पहले वर्षों में एक लाख रूपये तक का ऋण बिना ब्याज के किसान भाइयों को दिया है। फिर उसको दो लाख किया और इस बार हम उसको तीन लाख तक का ऋण अपने किसान भाइयों को बिना ब्याज के उसकी आर्थिक बढे इसीलिए उसको हम मदद के रूप में देना चाह रहे हैं और दे रहे हैं। उन्होंने कहा और जो स्वयं सहायता समूह है चाहे वह महिलाओं के हैं या पुरुष के उनको भी आय बढ़ाने के लिए पांच लाख तक का ऋण बिना ब्याज के सरकार उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा आज माननीय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इस अभिनव योजना का राजधानी देहरादून में पांच, छह विधानसभाओं के किसान भाइयों को लेकर इस विलंब योजना को लांच कर रहे हैं। और जो योजना के पात्र हैं उनको चेक वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं 95 ब्लॉक के किसान भाइयों को इसके बारे में संबोधित करेंगे। ओर देश भर मे जो किसान भाइयों को बेहकाने का काम चल रहा है उस पर भी किसान भाइयों को अपनी बात कहेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों की हितेषी सरकार है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours