हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान द्वारा पुलिस कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी ली गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गणों की समस्याएं सुनी एवं उनके शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया, तदुपरांत सभी प्रभारियों को पुलिस महानिदेशक द्वारा आयोजित कॉन्फ्रेंस में समस्त जनपदों को दिए गए। आदेशों से बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए सभी थाना, चौकी, शाखा प्रभारियों को निर्देशों का कड़ाई के साथ पालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्यवाही की जाए एवं FIR लिखी जाए, साथ ही यातायात व्यवस्था की तरफ भी विशेष ध्यान दिया जाए एवं चालान करने हेतु सभी थाना, चौकी प्रभारियों व चालान करने वाले कर्मियों को चालान करने के लिए ई-चालान मशीन का प्रयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि सभी थानों में बाल थाना खोलने व जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समस्त थानों में सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने, स्कूली बच्चों को व लोगों को ड्रग्स के प्रति जागरूक करने के लिए एन्टी ड्रग कमेटी बनाने, लिंक रोडों पर बैरियर लगवाने, अपने-अपने थाना, चौकी क्षेत्र में लगे सभी CCTV की गुणवत्ता जांचने, पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग पर फोकस करने हेतु निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिस कर्मयों को दिनाँक 8.2.2021 से लग रही कोरोना वैक्सीन अनिवार्य रूप से लगवाने के निर्देश के साथ ही कोविड-19 हेतु राज्य सरकार द्वारा जारी गाईड का पालन कराने, सार्वजनिक स्थानों में सोशल डिस्टनसिंग का पालन कराने, आमजन को मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने हेतु जागरूक करने एवं कोरोना के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त द्वारा जनपद में घटित अपराधों एवं निरोधात्मक कार्यवाहियों की समीक्षा की गई एवं समस्त थाना, चौकी प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours