हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लक्सर के बसेड़ी खादर गांव के पूर्व प्रधान अजब सिंह की अध्यक्षता में व कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष धर्मपाल की उपस्थिति में लक्सर से विकास प्राधिकरण को हटाए जाने को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड राज्य के पहाड़ी इलाकों से विकास प्राधिकरण वापस ले लिया है जबकि शहरी क्षेत्रों के ग्रामीण इलाकों से वापस नहीं लिया है उन्होंने कहा लक्सर विकास प्राधिकरण भी वापस होना चाहिए क्योंकि यह उसी शासनादेश के अनुसार खुला था जिस शासनादेश के तहत पहाड़ी जनपदों में खुले थे तो मुख्यमंत्री को यह सौतेला व्यवहार नहीं करना चाहिए उन्होंने कहा कि बैठक में आज यह प्रस्ताव पारित किया गया है कि बहादरपुर चौक से एसडीएम कार्यालय तक एक बाइक रैली निकाली जाएगी और एक ज्ञापन एसडीएम को भी सौंपा जाएगा इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा उन्हें निर्देश दिया गया है कि इसके लिए व संघर्ष शील रहे निश्चित रूप से इसको वह विधानसभा सत्र में भी उठाएंगे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours