हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(इमरान देशभक्त) रुड़की। विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर शरीफ में पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा बिहार में नवनियुक्त एमएलसी बने सै. शाहनवाज हुसैन ने आकर चादर पेश की तथा देश में अमन व शांति के लिए दुआ मांगी। सै. शहनवाज हुसैन ने इस अवसर पर कहा की भारतवर्ष सूफी-संतों का प्राचीन काल से देश रहा है और इन सूफी-संतों ने बिना किसी धर्म के भेदभाव के मानव जाति के कल्याण के लिए अपने जीवन को समर्पित किया। उनमें हजरत मखदूम साबिर पाक का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा यह खुशी की बात है कि हरिद्वार में जहां एक ओर मां गंगा हिंदू धर्म के लोगों को लोगों की आस्था का प्रतीक है और वहां से मां गंगा बिना भेदभाव के सभी धर्मों को अपने जल के माध्यम से लाभान्वित करती है, उसी प्रकार हजरत साबिर साहब की दरगाह भी हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। पूर्व केंद्रीय मंत्री दरगाह हजरत साबिर पाक में हाजिरी के पश्चात हाजी भाजपा नेता हाजी मुस्तकीम के घर पर पहुंचे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को देश की एकता व अखंडता के लिए कार्य करने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसानों के हित का कानून जो संसद में पास किए हैं वह देश के किसानों के लिए हितकारी हैं अगर बारीकी से उन पर विचार किया जाए तो किसानों को पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे किसान भाई हमारे परिवार व हमारे देश का हिस्सा हैं और जल्दी ही वार्ता के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। राज्य मंत्री शादाब शख्स ने कहा कि भाजपा की नीतियों एवं कार्यक्रमों का जोर शोर से प्रचार किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से गांव-गांव तक प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रधान बहरोज आलम ने कहा कि बड़ी संख्या में मुसलमानों को भाजपा में जोड़ा जा रहा है और आगामी चुनाव में भाजपा को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर मेयर गौरव गोयल,विधायक देशराज कर्नवाल,पूर्व मंत्री श्यामवीर सैनी,ओमप्रकाश जगदम्बनी पूर्व जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता सुबोध राकेश, जमील अहमद, राहुल अहमद,अजमत अली, राव सरफराज,अनीस कस्सार, राव शराफत अली, गुलफाम शेख, शमशाद अली, इनाम, समीर अहमद,अब्बास, शमशाद अली तथा अंजूम गौर आदि ने उनका गर्मजोशी से फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours