हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(रजत चौहान) हरिद्वार। स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती हिंदू पंचांग के अनुसार आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रामकृष्ण मिशन मठ में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नर सेवा और नारायण सेवा की गई, मठ के साधु संतो और चिकित्सकों तथा अन्य स्टाफ के लोगों ने अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों की पूजा अर्चना की गई और उन्हें फल और भोजन वितरित किया गया। आज सुबह 4:30 बजे रामकृष्ण मिशन मठ में ध्यान मंगला आरती वैदिक मंत्र पाठ भजन विशेष पूजा चंडी पाठ हवन का आयोजन किया गया और स्वामी विवेकानंद के उपदेशों पर मनन चिंतन किया गया और आरती की गई। इस मौके पर महान योगी स्वामी रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं पर पुष्प वर्षा की गई और पुष्प माला चढ़ाई गई। रामकृष्ण मिशन मठ के सचिव स्वामी नित्यशुद्धानंद महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि रोगी नारायण सेवा भगवान की सेवा है वह हर व्यक्ति में भगवान को देखते थे उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद महामानव थे और युगपुरुष थे। स्वामी उमेश्वररानंद मंजू महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार हर युग में प्रासंगिक रहेंगे कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्वामी दयाधिपानंद महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत के युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्वामी जगदीश महाराज, स्वामी देवता नंद महाराज, डॉक्टर चौधर, डॉक्टर दीपक, नर्सिंग विभाग की प्रमुख मिनी योहान्नन, गोकुल कुमार, अमरजीत सिंह, सुधीर कुमार आदि ने स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि अर्पित की जाने-माने संगीतकार गीतकार सुनील मुखर्जी ने हृदयस्पर्शी भजन गाए।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours