हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। राम धाम कॉलोनी में हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती का कार्यक्रम रखा गया। साथ ही साथ आज ही के दिन चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि भी मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष जागरण हिंदू मंच शशिपाल द्वारा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश महामंत्री हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी उत्तराखंड हीरा सिंह बिष्ट ने मुख्य वक्ता के तौर पर संत शिरोमणि रविदास के जीवन के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किये। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यकर्ता को संबोधित करते हुवे कहा कि संत शिरोमणि रविदास के विचारों को ग्रहण करते हुए जीवन में ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साथ उन्होंने क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के जीवन के परिचय में भी जानकारी देते हुए युवाओं को प्रेरणादायक बातों से संबोधित किया। मंच का संचालन करते हुए जिला अध्यक्ष हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी हरिद्वार स्वतंत्र सैनी ने भी उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को महापुरुषों के बारे में जानकारी देते हुवे कहा कि उन्होंने जीवन में जितने महान कार्य किए हैं उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। वहाँ उपस्थित कॉलोनी वासियों को संदेश देते हुए कहा कि हम सभी को अपने जीवन में महापुरूषों से प्रेरणा लेने की बात कही। जिस प्रकार अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद ने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी ऐसे क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर नमन करते हुए संबोधित किया। कार्यक्रम में संजीव पाल, ब्लॉक महामंत्री अनूप पाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष रजत दिवाकर, जिला मंत्री हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी अमित कश्यप, जिला मंत्री हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी नितिन पाल, मंडल अध्यक्ष अभिषेक राणा, मंडल महामंत्री धर्मवीर, मंडल मंत्री दीपक तेगपाल, मोनू पाल, कुलदीप बिश्नोई आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours