हरिद्वार की गूंज (24*7)
![]() |
चेहरा तय कर लेना चाहिए। जिससे मोदी फैक्टर चुनाव में प्रभावी ने रहे। इसके लिए आवश्यक है कि स्थानीय चेहरे के साथ कांग्रेस आगे आये। खारी ने कहा है कि हमें भाजपा कि राजनीति का मुकाबला करने के लिए स्थानीय मुद्दों को आगे लेकर काम करने की आवश्यकता है। और स्थानीय तभी आगे आएंगे जब स्थानीय चेहरे आगे आएंगे। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहां कि वर्तमान सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के फैसलों को पलटने के अलावा और कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसान नौजवान और श्रमिक के साथ खड़ी रहने के लिए संकल्पित है। प्रमोद खारी ने कहा कि उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में सी ए म के रूप में आगे हरीश रावत को चुनाव मैदान में उतारना चाहिए। जिससे पार्टी को बेहद फायेदा पहुंचेगा। खारी ने कहा पार्टी के भीतर कुछ लोग गलत बयान बाजी कर रहे है जो गलत है इस तरह का कार्य कर यह लोग कांग्रेस संगठन को कमजोर करने का काम कर रहे है। खारी ने दोहराया है कि प्रदेश में इस बार चुनाव हरीश रावत बनाम त्रिवेंद्र रावत होना चाहिए। अगर ऐसा होगा तो निश्चित तोर पर हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस बड़ी जीत हासिल करेंगी। खारी ने दावा किया है कि हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस उत्तराखंड का चुनावी रण अवश्य जीतेगी। इस दौरान उन्होंने स्वयं चुनाव लड़ने कि इच्छा भी जताई है। इस मौके पर रजत सोलंकी सागर बत्रा, सुमित पांडे, रोहित रावत, अंकुर पांडे, विशाल झा, आरीफ, मनोज विपिन नेगी, हरीश गुर्जार, संदीप सैनी, अरुण चौधरी, प्रमोद नागर, कमल राजपूत, दीपक चौधरी, वरुण चौधरी, मौहम्मद अकरम आदि लोग उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours