हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रुप में बोलते हुए मेयर गौरव गोयल ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के पद चिन्हों पर चलकर अपना जीवन यापन करने का आह्वान किया। सलेमपुर स्थित संत रविदास मंदिर तथा कृष्णा नगर  में आयोजित कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास जी केवल दलित समाज के ही नहीं बल्कि संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए समर्पित रहे। उन्होंने मानवता तथा समाज में फैली तमाम बुराइयों को समाप्त करने के लिए जो संदेश दिया आज हमें उस पर चलने की आवश्यकता है। इस अवसर पर पार्षद धीराज पाल उर्फ डिंपल, प्रधान कुमार पाल सिंह, जयपाल सिंह, राजू, विनोद, पार्षद प्रतिनिधि संजय कश्यप, अमित कुमार, शिवा कलानिया, सुखलाल, हरपाल सिंह, राजकुमार कटारिया,प्रीतम सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours