हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। एक दिन पूर्व पतंजलि योगपीठ ने दिल्ली में आयुष मंत्रालय के सामने कोरोना की नई दवा को लांच किया था। कोरोनिल ओर भारत सरकार की को-वैक्सीन के विषय में बात करते हुए पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए वैक्सिनेशन जरूरी है लेकिन उसके साथ कोरोना से बचाव को दवाई भी जरूरी है जिसका काम कोरोनिल कर रही है। हरिद्वार में एक धार्मिक संस्था द्वारा बनाये गए भवन के उद्घाटन समारोह में पहुचे पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने पत्रकारो से वार्ता करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा लगाई जा रही वैक्सीन covid-19 से बचाव के लिए जरूरी है लेकिन साथ में ही कोविड-19 के इलाज के लिए दवाई भी जरूरी है जिसका काम पतंजलि योगपीठ की कोरोनिल बखूबी निभा रही है इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पतंजलि योगपीठ द्वारा बनाई गई कोरोनिल के कारण लाखों परिवार के जीवन की रक्षा हुई है। कोरोनिल को लेकर लोगो में जो संकाये थी वे अब दूर हो चुकी है कोरोनिल अब ओर भी अच्छी तरह से लोगो का जीवन बचाएगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours