हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बहादरपुर खादर गांव के ग्रामीणों ने लक्सर पुलिस का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया और लक्सर कोतवाल जिंदाबाद, लक्सर चौकी इंचार्ज जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान ग्रामीणों ने लक्सर पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद और प्रशंसा करते हुए कहा कि इस समय पूरे विश्व में कोरोना महामारी जैसी भयंकर बीमारी से लड़ते हुए जिस तरह लक्सर पुलिस अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और कर्तव्य पूर्ण निष्ठा के साथ निभा रही है।
                            देखें वीडियो
वह एक मिसाल और काबिले तारीफ है हम उनका तहे दिल से धन्यवाद करते है। उन्होंने कहा कि हमारे गांव में कोरोना मरीज पाए जाने के चलते गांव को पूरा सील कर दिया गया था उस समय भी लक्सर पुलिस 24 घंटे अपनी ड्यूटी पर तैनात कोरोना वायरस भयंकर बीमारी से लड़ते नजर आ रही थी उन्होंने कहा कि इस दौरान लक्सर पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को किसी भी दिक्कत परेशानी का सामना नहीं होने दिया, ऐसी मित्र पुलिस को हम दिल से सलाम करते हैं, आज हमारा गांव इस बीमारी से बिल्कुल दूर है।
वही मौजूद लक्सर कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने ग्रामीणों कि धन्यवाद करते हुए कहा कि जिस तरह तुमने ईद की नमाज अपने घरों में अदा की है और लॉक डाउन के नियमो का पालन कर रहे हो वह काबिले तारीफ है उन्होंने कहा कि इस समय हमारा देश कोरोना वायरस जैसी भयंकर बीमारी से त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है ऐसे में हमें खुद के साथ-साथ पूरे हिंदुस्तान को बचाना है जिसमें हम सभी का सहयोग होना बहुत जरूरी है उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा अपने घरों में रहे मार्क्स सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें और आवश्यक कार्य पडने पर ही घर से बाहर निकले और लॉग डाउन का पालन करें तभी जाकर इस कोरोना जैसी महामारी से निजात मिल सकती है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours