हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार से लोकसभा सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को मोदी मंत्री मंडल में कैबिनेट मानव संसाधन मंत्री बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चोपड़ा के संयोजन में माया देवी प्रांगण से चंडी चौराहे तक हर्ष व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के हाईकमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार यात्रा निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के समर्थन में नारेबाजी कर आभार प्रकट किया भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की जीत के उपरांत मांग उठाई जा रही थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्री मंडल में रमेश पोखरियाल निशंक के अनुभव के आधार पर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जाए ताकि उत्तराखंड के सर्वंज्ञ विकास, माँ गंगा के संरक्षण व केंद्र की जन कल्याणकारी योजना, शिक्षा- उच्च शिक्षा का क्रियान्वयन युद्ध स्तर पर किया जा सके।

यह भी पढ़ें: क्या कहा संजय चोपड़ा ने

इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चोपड़ा ने कहा हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को मोदी मंत्री मण्डल में केंद्रीय मंत्री बनाया जाना हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का अनुभव शिक्षा- उच्च शिक्षा के प्रति उनका लगाव अब देश की जनता को योजना के रूप में क्रियान्वयन होगा। चोपड़ा ने यह भी कहा कि डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के नव निर्वाचित होने के उपरांत सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार सर्वजेनिक रूप से भाजपा हाईकमान से अपील की जा रही थी कि डॉ. पोखरियाल राजनीतिक व सामाजिक अनुभव को दृष्टिगत रखते हुए मोदी  सरकार पार्ट 2 केंद्रीय मंत्री मण्डल में सम्मलित किया जाए जिसमे भाजपा हाईकमान द्वारा उत्तराखंड व हरिद्वार की जनता का जन भावनाओ का सम्मान किये जाने से सभी समाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भाजपा हाईकमान का आभार प्रकट करते है। युवा भाजपा नेता विवेक चौहान, सांसद के प्रतिनिधि संजय त्रिवाल, भाजपा नेता सुमित श्रीकुंज ने संयुक्त रूप से कहा केंद्रीय मंत्री मण्डल में डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को मानव संसाधन मंत्री के रूप में जो ज़िम्मेदारी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दी गयी है उस जिम्मेदारी का निर्वाह डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक मजबूती के साथ करेंगे ओर हरिद्वार में शिक्षा व उच्च शिक्षा की स्थिति प्राथमिकता के आधार पर और विकसित होगी इसकी संभवानाएं प्रबल रूप से फलीभूत होगी इस आशा के साथ डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को मंत्री मण्डल में सम्मलित किया जाना हरिद्वार व उत्तराखंड की जनता के साथ एक न्यायसंगत निर्णय भाजपा हाईकमान द्वारा किया गया है जिसका दिल खोलकर सभी वर्ग के लोग स्वागत करते है। हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को केंद्रीय मंत्री मण्डल में मानव संसाधन मंत्री बनाये जाने पर सर्वजेनिक रूप से मिठाई बाटकर आभार यात्रा निकालते भूपेंद्र सिंह राजपूत, सुभाष अग्रवाल, राजेश कुमार अरोड़ा, रणजीत रावत, आरएस रतूड़ी, धर्मपाल कश्यप, खुशीराम, अमरजीत सिंह, गोपाल कृष्ण, मनीष शर्मा, जयसिंह, ओमप्रकाश कलियान, छोटेलाल शर्मा, बालकिशन, वीरेंद्र कुमार, राजकुमार, गौरव शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours