हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बुग्गावाला थाने का सीओ वीरेंद्र दत्त डोभाल ने अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने मालखाने में रखे असलहों से लेकर थाना परिसर में बने आवासों का निरीक्षण किया। साथ ही अपराध संबंधी एक- एक रजिस्टर का अवलोकन किया। वहीं थाना परिसर में साफ सफाई व्यवस्था के साथ साथ पुलिस कर्मियों के रहने वाले बैरक, मेस आदि का जायजा भी लिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को साफ-सुथरी वर्दी धारण करने के साथ थाने में शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों से सुचितापूर्ण व्यवहार करने और फरियादियो को किसी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए विशेष तौर पर निर्देशित किया और अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को कतई न बक्शा जाए। इस दौरान थाना अध्यक्ष सुखपाल सिंह मान, एसआई आमिर खान, एसआई सुधाकर नोटियाल, एसआई लक्ष्मण चौहान व स्टाफ मौजूद रहा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours