हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। धनौरी में अंग्रेजी शासन के समय का बना 170 वर्ष पुराना पुल ध्वस्त हो गया है। पुलिस प्रशासन ने पुल पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दी है। यह पुल हरिद्वार, बहादराबाद को होते हुए धनोरी, भगवानपुर सहारनपुर आदि शहरों को जोड़ता है। जिस पर आए दिन लाखों की संख्या में दिन-रात छोटे बड़े वाहन दौड़ते है।
देखें वीडियो
लेकिन आज अचानक इस ऐतिहासिक पुल ने अपनी हिम्मत तोड़ दी है। और पुल के एक तरफ से ईटे व मिट्टी धू धू कर गिरने लगी। पुल में दरार आकर आ गई और पुल एक ओर खिसक गया। जिससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। जैसे ही पुल पर पुलिस द्वारा आवाजाही रोकी गई, फुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। जिससे धनौरी से बहादराबाद तथा उधर कलियर चौक तक भारी जाम लग गया। जिसमें पुलिस प्रशासन के जवानों की कड़ी घंटों की मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया गया। और दूसरे रास्ते से वाहनों को निकाला गया। वही सिंचाई विभाग पर क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि सिंचाई विभाग की घोर लापरवाही के कारण आज बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग को पुल कमजोर होनेे की पूर्ण जानकारी होने के बाद भी भारी वाहनों को नहीं रोका गया। हालांकि फुल कमजोर होने का चेतावनी बोर्ड लगाकर अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ दिया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours