हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में नशीले मादक पदार्थों व आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार के द्वारा गठित पुलिस टीम ने अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी गांव भूरना को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब व अजीत पुत्र बिजेंद्र निवासी भोवापुर थाना पथरी को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। वही लक्सर कोतवाली पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आज उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार, उप निरीक्षक यशबीर सिंह, नेगी कांस्टेबल बिजेंद्र पवार, कांस्टेबल राजेंद्र रतैला, कांस्टेबल अजीतराज, कांस्टेबल सत्येंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours