हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में आज किसानों की महापंचायत का आगाज हुआ जिसमें बहुत ही कम संख्या में किसानों ने महा पंचायत में प्रतिभाग किया बता दें कि बीती 20 फरवरी को किसान यूनियन अंबावत के प्रदेश अध्यक्ष विकास सैनी ने प्रेस वार्ता कर 21 फरवरी को यानी आज लक्सर के किसान विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज में महापंचायत का ऐलान किया था और किसानों से अपील की गई थी की महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा किसान भाई पहुंचे जिसमें आज किसान बहुत ही कम संख्या में पहुंचे और लक्सर में किसानों की महापंचायत फेल होती नजर आई महापंचायत में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन अंबावत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि पाल (अंबावत) से जब इस बाबत बात की गई तो उन्होंने कहा जो यहां का किसान है वह जागरूक नहीं है आज पूरे देश में महापंचायत हो रही है और हमारा काम है पूरे देश में किसानों को जागरूक करना उन्होंने कहा आज यहां महापंचायत में किसान कम है। लेकिन आज देश का किसान जागरूक हो चुका है। आज किसानों की एक नजर खेत पर है और दूसरी बॉर्डर पर उन्होंने कहा कि इस दबंगकारी सरकार को उखाड़ फेंकने में अहम भूमिका किसानों की रहेगी इसके लिए संयुक्त किसान मोर्चा पूरे देश और प्रदेश में घूम रहा है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours