हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के सराय गांव के रहने वाली ईरा प्रजेश ने यूपीपीएससी में पास होकर अपने गांव व जिले का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा नेता नरेश शर्मा ने उनके घर पहुँच कर ईरा को यह उपलब्धि लेने पर बधाई दी, साथ ही उसके उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी। सराय गांव की रहने वाली चंद्रपाल प्रजापति की पुत्री ईरा ने अपनी मेहनत और लग्न से यूपीपीएससी की परीक्षा पास कर क्षेत्र के युवाओं के लिये एक आदर्श स्थापित किया है। बताया जा रहा है कि विभाग में उन्हें विपणन अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है। रविवार को भाजपा नेता नरेश शर्मा ने युवती के घर जाकर उन्हें मिठाईया खिलाकर उसके परिवार वालो को शुभकामनाएं दी। नरेश शर्मा ने प्रशंसा करते हुए कहा कि आज देश मे बेटिया अपने माता पिता का नाम रोशन कर रही है, जो लोग बेटियों को बोझ समझते है यह उनके लिए इरा मिशाल है। उन्होंने कहा कि बेटियों को बेटो के बराबर मान सम्मान मिलना चाहिए और बेटियों को पढ़ा लिखा कर उनके सपनों का साकार करने का अवसर मिलना चाहिए। ताकि वह एक दिन अपने माता पिता के साथ देश का नाम भी रोशन कर सके। इस अवसर पर बधाई देने वालो में अंकित शर्मा ,सुशील शर्मा, गंगा शरण शर्मा, रमेश यादव, मोहन यादव, धर्मवीर यादव, ओमपाल धिमान, अजय शर्मा, विजय शर्मा, सुनील, माँगे राम उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours