हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुग्गावाला पुलिस ने अभियान चलाकर किरायेदारों का सत्यापन किया है। साथ ही बिना सत्यापन किरायेदारों को रखने वाले मकान मालिकों को चेतावनी नोटिस भी दिए गए। हरिद्वार एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने आगामी महाकुंभ को लेकर जनपद में सभी थाना व कोतवाली प्रभारियों को सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। आदेशित और सुरक्षा की दृष्टि से इसी क्रम में बुग्गावाला पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान टीमों ने घर-घर जाकर किराएदारों के संबंध में जानकारी ली। और किराएदारों के पहचान पत्र देखे। उन्होंने मकान मालिकों को किराएदारों का सत्यापन कराने के लिए कहा गया। थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया हैं और किरायेदारों के मूल पते पर वहां की पुलिस से भी उनके बारे में जानकारी ली जा रही है। ग्रामीणों को भी सत्यापन को लेकर जागरूक किया। इस दौरान अमानतगढ़ चौकी प्रभारी आमिर खान, एसआई लक्ष्मण सिंह चौहान, एसआई सुधाकर नोटियाल, यशपाल वालिया, कॉन्स्टेबल जमशेद अली, कॉन्स्टेबल रविन्द्र भंडारी आदि शामिल रहें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours