हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। इनर व्हील क्लब हरिद्वार द्वारा नववर्ष के उपलक्ष में रात्रि ठंड से ठिठुरा रहे लोगो को चिन्हित किया ओर उन्हें कम्बल, मोजे और मास्क का वितरण किया। हर साल की अपेक्षा इस बार भी ठंड को बढ़ता देख इनर व्हील क्लब बेसहाराओं के लिए सहारा बना। क्लब द्वारा ऋषिकुल, सिंहद्वार, भूपतवाला तक ठंड से परेशान लोगो को ढूंडकर गर्म कपड़ों का वितरण किया। हरिद्वार स्तिथ एक होटल में क्लब की बैठक भी हुई, जिसमें  ऋषिकुल की बिटिया के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित कि गई। 

क्लब अध्यक्ष विनीता गोनीयाल ने हरिद्वार जैसे धार्मिक स्थल में इस बर्बरता के होने की निन्दा की और ऐसी घटना को दोबारा ना घटित हो इसके लिए जनचेतना जगाने की बात की। उन्होंने कहा इस तरह की घटना की वजह है दोषियों में डर का अभाव और आत्मिक मूल्यों की कमी। दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा ही बिटिया को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 
क्लब द्वारा समय-समय पर बेटियों के लिए सेल्फ डिफेंस कैंप, गूड टच बाद, टच वर्कशॉप कराई जाती रही है, और अब समय को देखते हुए इस पर नई रूपरेखा से कम करने कि बात कही। क्लब के सभी सदस्यों ने कोरोना काल के अपने-अपने अनुभव साझा किए। डॉ० अन्नू लूथरा जिन्होंने हाल ही में कोरोना को मात दी,उन्होंने सभी सदस्यों को अच्छी खुराक, पर्याप्त धूप, पौष्टिक आहार और जिम्मेदारी से मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करने की सलाह दी और अपने अनुभव साझा किए। बच्चों को जरूरी होने पर ही बाहर जाने कि सलाह दी। क्लब के सभी सदस्यों ने मिलकर आगे के लिए अपने सामाजिक दायित्वों की रूपरेखा तैयार की। इस मीटिंग में क्लब से गीता गीनियाल, आई०इस०ओ कनुप्रिया मिश्रा, इंदु मिश्रा,नीलम ननंकानी, राखी नंकानी, हरप्रीत कौर, जया चावला, पायल मित्तल, विभा गर्ग, प्रीति गुप्ता, डॉ० विनीता कुमार, मीनाक्षी गुप्ता, मनु शिवपुरी, साक्षी गुप्ता, इशिता अरोरा व नैना गुप्ता आदि उपस्थित रही।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours