हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। पौड़ी गढ़वाल के थाना सतपुली से  पुलिस ने 42 किलोग्राम अवैध गांजे का परिवहन करते हुये दो नशा तस्करो को गिरफ्तार किया। पौडी गढ़वाल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. रेणुका देवी द्वारा जनपद पौड़ी गढ़वाल को नशा मुक्त करने का अभियान जारी है। जिसके अंतर्गत पुलिस ने ये दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जो कि उत्तर प्रदेश के धामपुर आदि क्षेत्रों मे ये बरामद गांजा बेचने जा रहे थे। अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है। पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने नशे और अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनसहभागिता पर जोर दिया है। इसके लिए उन्होंने जनता से सोशल मीडिया और अन्य माध्यम से जनता से अपील की है कि यदि  नशे के सम्बन्ध में किसी के पास कोई सूचना मिलती है, या कोई व्यक्ति नशे के कार्यों में संलिप्त है, या कोई किसी सार्वजनिक स्थानों पर नशा कर रहा है तो उसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाने में दे। ताकि पौड़ी गढ़वाल पुलिस नशे पर रोक लागाकर एक नशामुक्त समाज बना सकें। ऐसी सराहनीय पहल बहुत कम जनपदों देखी जाती है। गिरफ्तार हुवे अभियुक्त धामपुर से मुनेश कुमार और देवराज बताये गए। उनसे 42 किलोग्राम अवैध गांजा और एक लाख से भी ज्यादा नगद राशि बरामद हुई है। पुलिस ने उन्हें सम्बंधित धाराओं में गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल के अलावा कॉन्स्टेबल महेन्द्र, सूरवीर, मनोज कुमार शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours