हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में हरिद्वार मार्ग पर स्थित श्री सीमेंट फैक्टरी के पास राहगीरों में उस समय अफ़र्रा-तफरी मच गई, जब दो विशालकाय अजगर खेतों से निलकर बाहर आ गये। राहगीरों ने इसकी सूचना लक्सर वन विभाग के कर्मचारियों को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दोनों अजगरों का रेस्क्यू कर पथरी जंगल छोड़ा तब जाकर राहगीरों ने राहत की सास ली। लक्सर वन क्षेत्राधिकारी गौरव अग्रवाल का कहना है सूचना मिली थी कि श्री सीमेंट फैक्ट्री के पास दो अजगर बाहर निकल आये सूचना पर हमारी टीम मौके पर पहुची और दोनो अजगरों का सफलतापूर्वक रेस्कयू कर उन्हें पथरी जंगल मे छोड़ा गया उन्होंने बताया दोनों अजगरों की लम्बाई लगभग आठ, बारह फिट थी।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours