हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। थाना पिरान कलियर क्षेत्र के अंतर्गत दो बालिकाएं लावारिस अवस्था में कलियर से कर्म.गणों को मिली तथा थानाध्यक्ष पिरान कलियर द्वारा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सूचित किया गया। सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से कानि० 262 राकेश कुमार व म०कानि० 1246 आराधना द्वारा तत्काल प्रभाव से दोनों बालिकाओं को थाना पिरान कलियर से रेस्क्यू कर उनकी काउंसलिंग की गई, तो उन्होंने अपना नाम शबनम व सालमा (काल्पनिक) उम्र क्रमशः करीब 7 व 3 वर्ष पुत्री मुस्तकीम माता शकीना निवासी दुगलिया बहराइच उत्तर प्रदेश बताया। उन्होंने बताया कि हमारे माता पिता अलग अलग रहते थे तथा हम अपनी मां के साथ रहते थे व कुछ माह पहले ही कलियर आए थे। मां का देहांत हो गया है। अब हम अकेले ही रहते हैं तथा भीख मांग कर जीवन यापन करते हैं। उपरोक्त बालिकाओं के संबंध में ए एच टी यू प्रभारी को अवगत कराया गया व कोविड-19 के नियमों को मध्यनजर रखते हुए बालिकाओं की कोविड की जांच व चिकित्सा परीक्षण करवाकर बाद आदेशानुसार बाल कल्याण समिति के अग्रिम आदेशों तक खुला आश्रय गृह रोशनाबाद में दाखिल करवाया गया। तथा परिजनों को तलाश जारी है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours