हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रवि सक्सेना) रुड़की। पैरोल पर आए गए मुजरिम द्वारा जेल में आत्मसमर्पण नहीं किए जाने पर पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया। इसके साथ ही सट्टा खाईबाड़ी के दो आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। जानकारी के मुताबिक कोतवाली गंगनहर प्रभारी निरीक्षक मनोज मेनवाल ने बताया कि को उप कारागार रुड़की से पैरोल पर छोड़ने गए मुलजिम कपिल पुत्र ओम सिंह निवासी श्याम नगर थाना गंग नहर 30 दिसंबर के बाद वापस उप कारागार जाना था जो नहीं गया था जिस को उसके घर से गिरफ्तार कर बाद न्यायालय में पेश कर उप कारागार रुड़की में दाखिल किया गया। कोतवाली के एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कोतवाली क्षेत्र में

करीब 6 मुजरिम ऐसे थे जो पैरोल पर आने के बाद वाापस नहीं गए। जिसमेंं अब तक 4 लोग गिरफ्तार किए जा चुकेेे हैं। 2 की तलाश जारी है, वहीं सट्टा खाईबाड़ी करने के आरोप में दो लोगों को भी गंगनहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल ने बताया पुलिस द्वारा सट्टे की खाई बाड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है गंगनहर कोतवाली पुलिस ने सट्टे खाईबाड़ी करने के दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम सुखपाल पुत्र यशपाल निवासी 153 पूर्वी दीनदयाल रुड़की जिसके पास से 2500  रुपए नगद व सट्टा पर्ची डायरी बरामद की गई है। दूसरे आरोपी का नाम इमरान पुत्र स्व. राशिद निवासी बहियाबाग कोतवाली मंडी सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 1350 रुपए नगद व सट्टा पर्ची डायरी बरामद की है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में कॉन्स्टेबल विनोद वर्तवाल, हरीश रतूड़ी, सुरेश और पूर्ण तोमर शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours