हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी की माता वसीमा बेगम के निधन पर मेयर गौरव गोयल,विधायक प्रदीप बत्रा,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष बहरोज आलम,अनीस अहमद तथा इमरान देशभक्त ने शोक व्यक्त किया है। इमरान देशभक्त ने बताया कि सिद्दीकी की वालदा बड़ी नेक, गरीबों की मदद करने वाली तथा धार्मिक विचारधारा की बुजुर्ग महिला थी। उन्होंने अपने जीवन में बिना धार्मिक भेदभाव के समाज के सभी वर्गों की सहायता करने में अपना योगदान दिया। अंतर्राष्ट्रीय शायर अफजल सिद्दीकी ने कहा कि जमाल सिद्दीकी की वालदा के इंतकाल की खबर सुनकर उन्हें गहरा सदमा पहुंचा है। वह बुजुर्गों और दरगाह का बड़ा सम्मान रखती थी और अजमेर शरीफ, पिरान कलियर शरीफ दरगाह पर हमेशा हाजरी देती थी। इमरान देशभक्त ने बताया कि पिरान कलियर में उनके इसाले सवाब के लिए जल्द ही एक जलसा रखा जाएगा। वरिष्ठ नेता अफजाल अहमद,अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य राव काले खां, असगर अली, प्रदेश उपाध्यक्ष अनीस गौड़, अलीम सिद्दीकी, अंजुम गौर, इसरार अल्वी आदि ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours