हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा निर्देशन में कोतवाली रानीपुर में पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कॉलोनी के क्षेत्रवासियों के साथ एक मीटिंग आयोजित की गई। इस मीटिंग में क्षेत्र के हल्का प्रभारी, बीट कांस्टेबल और गणमान्य लोगों ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। जिसमें टिहरी विस्थापित कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी का गठन किया गया। जिसमें सिटीजन सुरक्षा, महिला सुरक्षा, किरायेदारों का सत्यापन, रात के समय में चौकीदारों की नियुक्तियां सीसीटीवी लगाए जाने आदि कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान टिहरी विस्थापित कॉलोनी के गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय पुलिस का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया जिससे कि क्षेत्र में होने वाली घटना या किसी भी तरह की समस्या का पुलिस द्वारा समाधान किया जा सके। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा बीट अधिकारी और कांस्टेबलों को दिशा निर्देश भी दिए गए बता दे पुलिस की इस सराहनीय पहल की क्षेत्रवासियों ने जमकर प्रशंसा की।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours