हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(नीटू कुमार) हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार में श्रम सेवा आयोजन, वन एवं पर्यावरण, कौशल विकास आयुष मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का खुला समर्थन करते हुए पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा, उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम को पत्र लिखकर मांग की उत्तराखंड राज्य के वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार किए जाने की मांग के साथ उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से हटाए गए कर्मचारी अधिकारियों को पुनः नौकरियों पर रखे जाने के साथ, बंद किए गए राज्य भर में श्रमिक पंजीकरण सेंटरो को भी खोले जाने की मांग को पुनः दोहराया। इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कर्मकार कल्याण बोर्ड से हटाए गए लगभग 40 से 45 कर्मचारी अल्प वेतन पा रहे है, इन कर्मचारियों की कोरोनकाल लॉकडाउन अवधि के दौरान प्रदेश के मजदूरों, मेहनतकश श्रमिकों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अपना पूर्ण योगदान दिया है, ऐसे में बोर्ड द्वारा बेवजह कर्मचारियों को हटाया जाना न्यायपूर्ण नही है। उन्होंने कहा सरकार को रोज़गार के संसाधनों को व बेरोज़गारों को रोजगार दिए जाने के अवसर और बढ़ाये जाने चाहिए ताकि उत्तराखंड के युवा-युवती राज्य में ही रहकर अपना स्वरोजगार कर सकें। उन्होंने यह भी कहा श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के नेतृत्व में देश दुनिया मे भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की एक अलग पहचान के साथ- साथ लाखों मजदूरों व उनके परिवारों को योजनाबद्ध तरीके से प्रोत्साहित कर, श्रमिकों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में "भारत आत्मनिर्भरता की और" के मिशन को श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत द्वारा बढ़ावा दिया जाता रहा है। श्रमिक नेता भूपेंद्र राजपूत ने कहा कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा मजदूरों के पंजीकरण सेंटरों को बंद किये जाने से लाखों श्रमिक मजदूरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, मजदूरों की डीबीटी बंद, ट्रेनिंग प्रोग्राम बंद, मजदूरों के बच्चों को विवाह में मिलने वाली आर्थिक सहायता भी बंद किया जाना औचित्यपूर्ण नही है। सरकार को श्रमिक संगठनों की रायशुमारी के लिए जन सुनवाई के कार्यक्रम आयोजित कर, श्रमिकों को राज्य सरकार के संरक्षण में जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उचित प्रबंधनों के साथ दिया जाना चाहिए। भाजपा हाईकमान राष्ट्रीय नेतृत्व से मजदूर बोर्ड के कर्मचारियों की बहाली की मांग करते श्रमिक नेता महिपाल रावत, चंद्रेश यादव, आरएस रतूड़ी, कुंवर सिंह मण्डवल, रंजीत रावत, श्रमिक नेता राजेन्द्र पाल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours