हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार जिले की लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बाक्करपुर गांव में बीते 24 अक्टूबर को अज्ञात चोरों द्वारा बंद पड़े एक मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। बता दे की चोर उस वक्त मकान मे बने शौचालय के गड्ढे के ऊपर से लोहे की जाल को तो चोरी कर ले गये थे मगर एक बड़ी घटना का खुलासा कर गए थे, घटना का खुलासा तब हुआ जब ग्रामीण सुबह होने पर उस मकान पर पहुंचे जहां उन्होंने देखा शौचालय के गड्ढे के ऊपर से लोहे के जाल को चोर चोरी कर ले गए जिस वक्त उन्होने शौचालय के गड्ढे में नीचे झाकंकर देखा तो उनके होश पुख़्ता हो गए। शौचालय के गड्ढे में एक व्यक्ति का कंकाल पडा था, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने लक्सर पुलिस को दी सूचना, पाकर लक्सर पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची थी और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका डीएनए टेस्ट व शव को पीएम के लिए भिजवाया गया था। लक्सर पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कर रही थी वही लगभग दो माह बीत जाने के बाद भी लक्सर पुलिस के हाथ खाली हैं, जब इस मामले को लेकर संबंधित भिक्कमपुर चौकी इंचार्ज आशीष शर्मा से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन तक उठाना गवारा नहीं समझा। जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं की भिक्कमपुर चौकी इंचार्ज अपनी ड्यूटी किस तरह निभा रहे हैं जो पत्रकारों के फोन को भी रिसीव नहीं कर रहे है, यह भी अपने आप में बड़ा सवाल है। वही कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया अभी उक्त मामले में डीएनए रिपोर्ट नहीं आई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours