हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राव ज़ुबैर पुंडीर) छुटमलपुर। मौसम में ठंड रम चुकी है, सर्द हवाओं में कम्प कपहाट बढ़ गई है। ऐसे में सड़कों पर सोने वाले बेसहारा लोगो की मदद करने के लिए अगर कोई आगे आ रहा है तो उसके लिए वह भगवान से कम नही है। फतेहपुर थाना इंचार्ज मनोज चौधरी ने कस्बे की सड़कों पर घूमकर बेसहारा लोगो को कंबल दिए, कंबल पाते ही लोगो के चेहरा पर एक अजीब सी मुस्कान देखने को मिली, आंख में आंसू चेहरे पर हंसी और इंचार्ज साहब के सामने हाथ जोड़कर खड़ा एक मासूम सा चेहरा। मनोज चौधरी ने बढ़ती ठंड को देखते हुए आज रात दर्जनों लोगों को कम्बल वितरित किए।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours