हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(राव ज़ुबैर पुंडीर उत्तर प्रदेश प्रभारी) रसूलपुर। थाना फतेहपुर पुलिस प्रशासन ने बेहट विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के रागिब अली व उनके सैकड़ों समर्थकों को उनके ही आवास पर नजरबंद कर लिया है, ऐसा दूसरी दफा हुआ है की किसानों द्वारा किए जा रहे कृषि कानूनों के विरोध प्रदर्शन में जाने से उन्हें रोका गया है, इससे पहले भी उन्हें अपने समर्थकों के साथ एक दिन के लिए फतेहपुर थाने में बैठना पड़ा था। समाजवादी पार्टी द्वारा जिले पर किसानों के समर्थन में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम था है, जिस में जाने के लिए रागिब अली अपने समर्थकों के साथ तैयारी कर रहे थे, कि फतेहपुर पुलिस प्रशासन ने उनको घर पर ही नजरबंद कर लिया है, डॉ मंसूब अली मुजफ्फराबाद ब्लॉक अध्यक्ष, इजहार हसन सपा नेता, मुनव्वर अहमद, हाजी नसीर उर्फ भुरा, कलीम ठेकेदार, बरकत अली, अख्तर अली, मुनव्वर अली, महफूज ठेकेदार, मोहम्मद कामिल, इस्लाम मिर्जा, रणबीर उर्फ राणा, जीशान ठेकेदार, अली शेर, मिस्त्री मोहम्मद इलियास, मोहित बुरा, मोहम्मद इकबाल, राजू ठेकेदार, हाफिज गुलजार, अशरफ अली, अब्दुल खालिक, नौशाद अली, अब्दुल वहाब, गुलजार अली, खुर्शीद मलिक, इस्लाम के केदार सलीम ठेकेदार, अफजाल अली, कल्याण ठेकेदार, गुफरान ठेकेदार, शकूर अहमद, ताहिर मिस्त्री, कल्लू ठेकेदार, सभी को घर पर नजरबंद कर लिया गया है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours