हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हिल बाई पास के पास बना मोतीचूर फ्लाईओवर विशेष रूप से इन दिनों बहुत अधिक उपयोग में आ रहा है। सैकड़ों हज़ारों लोगों का आवागमन रोज़ सुबह से शाम तक यहां होता है। किंतु किसी भी प्रकार की सुचारू प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण यह रात के समय खतरनाक भी हो गया है। गुलदार जैसे भयंकर जानवरों का आना और पिछले दिनों हुई हवाई फायरिंग की घटना चिंता का विषय है। किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्व इसपर पसरे अंधेरे ने फायदा न उठा पाएं और किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दे दें इसके लिए मोतीचूर फ्लाईओवर पर प्रकाश व्यवस्था के लिए अपर मेला अधिकारी ललित नारायण मिश्रा से मिलकर सर्व सेवा संगठन समिति के सदस्यों ने ज्ञापन सौंपा। और आशा की है कि शीघ्र ही इस ओर प्रशासन ध्यान देगा। इस दौरान समिति के अध्यक्ष आशीष जैन, सह कोषाध्यक्ष ऋषभकान्त गिरी और सह सचिव इशांत उपाध्याय उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours