हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से एक तमंचा एक जिंदा कारतूस और एक अवैध चाकू बरामद किया है। वहीं कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में वांछित आरोपियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है उसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान पीपली पुल से आरोपी विवेक उर्फ बाबू पुत्र रोहतास को चाकू के साथ और दूसरे आरोपी सचिन पुत्र ओंमकार को एक देसी तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया दोनों आरोपी लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ही निवासी है। उन्होंने बताया दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आज उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में, कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी एसएसआई नितेश शर्मा, एसआई संजय रावत, एसआई उमेश नेगी कांस्टेबल गंम्भीर सिंह, कांस्टेबल मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours