हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के कार्यालय नगर निगम पर 11 वर्षीय मासूम रसिता चौधरी की हत्या के विरोध में सफाई कर्मचारी यूनियनों एवं सामाजिक संगठन चमार वाल्मीकि महासंघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तेस्वर की अध्यक्षता में बैठक कर हत्याकांड की घोर निंदा की और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की सरकार से मांग की है। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र श्रमिक ने कहा कि देश में अपराध चरम सीमा पर पहुंच गया है आज के माहौल में आम आदमी भयभीत हैं और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। हाल ही में ऋषिकुल हरिद्वार के सामने वाली कॉलोनी में 11 वर्षीय मासूम रशिता का 21 दिसंबर 2020 की रात को अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी है। 2 हफ्ते पहले भी छात्रवृत्ति घोटाले का खुलासा करने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट पंकज लाम्मा की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसकी विधवा कड़ाके की ठंड में अपने दो छोटे छोटे मासूम बच्चों को साथ लेकर न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है और अब शहर के मध्य में मासूम रचिता हत्याकांड ने सब को झकझोर कर रख दिया है। इससे सभी सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश है। सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की है कि हत्या के दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कराने एवं पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए बतौर मुआवजा दिलाया जाये। भंवर सिंह संस्थापक अध्यक्ष चमार वाल्मीकि महासंघ,आत्मा राम बेनीवाल नगर अध्यक्ष, नरेश चनियाना, राजेश बादल राजेंद्र छुटेला कहना अशोक तेश्वर, संजय पारचा, सुशील वाल्मीकि, राजेश छाछर ,संदीप चनालिया, नीरज बागड़ी, काका, नीरज छाछरर, जितेंद्र तेस्वर आदि मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours