हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान क्षेत्र के लादपुर खुर्द गांव मे गन्ने के खेत से आड लिए दो आरोपियों को 26.47 ग्राम स्मैक के साथ धर दबोचा। पुलिस ने दोनों आरोपियों से दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद की है, वही कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी लक्सर के दिशा निर्देशन में नशीले मादक पदार्थों की रोकथाम और आरोपियों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में लगातार गस्त व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में सहबास पुत्र शकील को 14.50 ग्राम व आजाद उर्फ एजाज पुत्र शकील निवासी लादपुर खुर्द को 11.97 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया दोनों आरोपियों के कब्जे से लगभग 26.47 ग्राम स्मैक और एक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद हुई है, उन्होंने बताया दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी, बाजार चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल, उप निरीक्षक संजय रावत, कांस्टेबल नारायण कांस्टेबल गंगा आदि मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours