हरिद्वार की गूंज (24*7)

(राव ज़ुबैर पुंडीर) उत्तर प्रदेश प्रभारी। जिला सहारनपुर की राजनीति में तेजी से गरोध करता विधानसभा बेहट का नामित चेहरा डॉक्टर मनसूर अली ने पेट्रोल डीजल में 13 दिन में दूसरी बार बढ़ रही रसोई गैस की कीमतों को लेकर सरकार पर हमला कर कहा गरीब जनता कोरोना काल के बाद 2 जून की रोटी के जुगाड़ में फिर रही है। वहीं सरकार गरीबों के मुंह से निवाला छीनने में लगी है, किसान सड़कों पर अपने लड़ाई लड़ रहा है, उधर तेल वह गैस की कीमतों पर वृद्धि की जा रही है, यह जख्म पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। सरकार को जनता जान चुकी है और अग्रिम चुनाव में जनता हर उस चीज का जवाब देने का काम करेगी जो अन्याय सरकार जनता के साथ कर रही है, आने वाला वक्त समाजवादी का है यह जनता समझ चुकी है केवल एक समाजवादी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो हिंदू, मुस्लिम, सिख व ईसाई सब को अपने साथ लेकर चलती है वह धर्म की जात बिरादरी की राजनीति नहीं करती गरीब और मजदूर की पार्टी का नाम है समाजवादी पार्टी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours