हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के सिंहद्वार निकट सिंचाई अभियंता वाली कॉलोनी में चौधरी चरण सिंह घाट की गैर समाजिक तत्वों का आना जारी है। कॉलोनी के बाहर मुख्य गेट पर लिखने के बावजूद यह स्थान प्रेमी जोड़ों का अड्डा बन हुआ है, जिसके कारण यहाँ के निवासीगणो को परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्योकि इस तरह के लड़के लड़कियों बिना किसी छोटे बड़ो की शर्म किये खुले में ही अश्लील हरकत करने लगते है। जिन्हें देखकर सीनियर सिटीजन भी शर्मा जाते हैं। कॉलोनी में रहने वाले सुमित सिंघल ने बताया कि पुलिस को कई बार सूचित कर चुके है। मगर ऐसा लगता है कि यहाँ आकर आशिकी करने वाले जोड़ो के मन मे पुलिस के प्रति कोई भय नही रहा है। ऐसे प्रेमी जोड़े जो न सिर्फ अपने अभिभावकों की आंखों में धूल झौक रहे हैं बल्कि धर्मनगरी में समाज का माहौल भी खराब करते हैं पकड़े जाने पर सिर्फ माफी मंगवाने या उठक बैठक लगाने से ज्यादा इनके अभिभावकों को पुलिस स्टेशन बुलाकर लिखित में लेना जरूरी है कि भविष्य में ऐसा नही करेगे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours