हरिद्वार की गूंज (24*7)

बिल के समर्थन में किसानों ने निकाली ट्रेक्टर रैली

(गगन शर्मा) हरिद्वार। किसान बिल के समर्थन में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से सैकड़ों की संख्या में किसानों ने ट्रैक्टर सहित रैली में प्रतिभाग किया। ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतिस्वरानंद और सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया किसान बिल पूरी तरह से किसान के हक में है इससे किसान की आय दोगुनी होगी। किसान को उसकी फसलों का उचित मूल्य मिलेगा उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा किसानों की हितैषी रही है, किसान भाजपा से जुड़ा हुआ है। किसानों की हर समस्या का समाधान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि विपक्ष विदेशी ताकतों के हाथों कठपुतली बनकर देश के भोले भाले मेहनती किसानों को नकली किसानों के माध्यम से बहकाने में लगी है। जिसे अब देश के किसान और जनता जान चुकी हैं। किसानों के खाते में 6 हजार रुपये महीना देने का कार्य भी भाजपा ने ही किया है। रैली में मंडल अध्यक्ष विकास कुमार, जितेंद्र सैनी, नीतीश चौधरी, चौधरी सत्य कुमार, चद किरण सिंह, सोहन, वीरपाल, नकली राम सैनी, सरदार संजय, महामंत्री नवीन सैनी, श्यामसुंदर चौहान, विवेक चौहान, अंकित चौहान, अक्षय चौधरी, जिला मंत्री आशु चौधरी आदि शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours