हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। लम्बे समय के बाद छोटे दुकानदारों के चेहरे पर मुस्कान आयी जब भाजपा नेता नरेश शर्मा की प्रशासन से भाग दौड़ से पुलिस सी०ओ की अनुमति से बुधवार की पीठ पुनः लगनी शुरू हुई। कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के उद्देश्य से क्षेत्र की सबसे बड़ी पीठ बाजार जिसमे सौ से ज्यादा दुकानदार और हजारों की संख्या में दूर-दूर से अपनी खरीदारी करने आते थे। उसको पुनः शुरू करवाकर न सिर्फ दुकानदारों बल्कि स्थानीय ग्रामीणों में भी काफी खुशी देखी गयी। पीठ बाजार में दुकानदारों और जनता को सामाजिक दूरी और मास्क के बारे में जागरूक करते हुवे ग्राम प्रधान दिलीप राणा और नरेश शर्मा ने मास्क भी बांटे। दुकानदारों ने इस खुशी के अवसर पर ग्राम प्रधान और नरेश शर्मा का माल्यार्पण करके आभार व्यक्त किया। धनपुरा में बुधवार की पीठ बाजार शुरू करने हेतु व्यापारियों का काफी पहले से प्रयास जारी था। मगर प्रशासनिक अनुमति के बिना रुकावटें आ रही थी जिसे नरेश शर्मा द्वारा समाधान कर पीठ बाजार शुरू कराया गया। नरेश शर्मा ने वहाँ आये ग्राहकों औऱ दुकानदारों से अपील करते हुवे कहा कि कोरोना अभी गया नही है संक्रमित व्यक्ति से बचने का एक मात्र तरीका मुँह नाक ढककर रखो औऱ दो गज की दूरी रखो।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours