हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(इमरान देशभक्त) रुड़की। मेयर गौरव गोयल ने सलेमपुर स्थित रविदास मंदिर के सामने बन रही सीसी रोड का कार्य शुभारंभ करते हुए कहा कि विकास कार्यों को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। पूरे नगर निगम क्षेत्र को पक्की सड़कों के साथ ही सुंदर एवं स्वच्छ बनाया जाएगा।पानी की निकासी की समस्या से निपटने के लिए नालियों का निर्माण भी लगातार किया जाएगा। सड़क निर्माण कार्यों के साथ ही उन्होंने बन रहे नाले का भी कार्य निरीक्षण किया तथा नाले के कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि सड़क एवं नाला निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए था।विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वार्ड पार्षद धीरज उर्फ डिंपल ने कहा कि उनका प्रयास शुरू से ही अपने वार्ड को सुंदर एवं बेहतर बनाने का रहा है। यहां पानी की समस्या भी काफी विकट है, जिसके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं।पक्की सड़क एवं नाला निर्माण को लेकर लगातार कार्य करवा रहे हैं, ताकि क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की परेशानी ना उठानी पड़े। इस अवसर पर धर्मवीर सिंह, डॉक्टर जयपाल, प्रधान कुंवर पाल सिंह, बसंत कुमार, विशाल, राजू, चरण सिंह, नीलकमल, मोहित कुमार, सुमित कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours