हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। परमिशन की आड़ में पथरी रोह नदी से अवैध खनन माफियाओं का तांडव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मामला थाना बहादराबाद क्षेत्र से जुड़ा है। जहां पथरी रोह नदी से रेत के अवैध खनन के काले कारोबार को धड़ल्ले से अंजाम दिया जा रहा है। खनन माफिया मिट्टी की परमिशन के नाम पर रात को रोह नदी से बड़ी मात्रा में अवैध खनन कर भू माफियाओं द्वारा काटी जाने वाली कॉलोनियों के प्लाटों का पेट भरने का काम कर रहें है। और परमिशन से कई अधिक मिट्टी उठाकर प्लाटों में खपत की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परमिशन तो 16 सौ घन मीटर की है। लेकिन अगर मौके पर देखा जाए, तो मिट्टी लगभग 25 से 30 हजार घन मीटर देखी जा सकती है। और रमन्ने के मुताबिक भी 16 सौ घन मीटर मिट्टी डाली जा सकती है। जो अवैध खनन के काले कारोबार को दर्शा रही है। अधिकारियों की सुस्ती खुलेआम खनन माफियाओं की विभागीय अधिकारियों को चुनौती है। लेकिन फिर भी तहसील प्रशासन मौन है। जिसका खामियाजा राजस्व विभाग को भुगतना पड़ रहा है। क्योंकि परमिशन की आड़ में खनन माफिया द्वारा प्रतिदिन लाखों का चूना राजस्व विभाग को लगाया जा रहा है।और अगर मिट्टी से भरे डमरो को देखा जाए, तो वह भी ओवरलोडिंग है। क्योंकि मानकों के अनुसार डंपर 16 टन वजन ही रोड पर लेकर चल सकते हैं। लेकिन डंपरो में लगभग 20 से 25 टन मिट्टी ओवरलोडिंग लेकर डंपर सड़कों पर दौड़ते हुए देखे जा सकते हैं। फिर भी ओवरलोडिंग पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि तहसील प्रशासन द्वारा अवैध खनन करने वालों खनन माफियाओं पर किस तरह की कार्रवाई की जाती है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours