हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा कृषि विधेयक 2020 के समर्थन में आगामी 16 तारीख को प्रातः 11:00 बजे बुधवार को ऋषिकुल मैदान से एक विशाल किसान ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया जाएगा। जो ऋषिकुल मैदान से प्रारंभ होकर पुल जटवाड़ा ज्वालापुर पर समाप्त होगा। भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में यह जानकारी देते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री और ट्रैक्टर रैली के संयोजक योगेश चौहान ने बताया कि यह ट्रैक्टर रैली ऋषिकुल मैदान से प्रारंभ होकर चंद्राचार्य चौक, शंकर आश्रम, आर्य नगर चौक होते हुए पुल जटवाड़ा तक जाएगी। भाजपा के सभी विधायक अपनी अपनी विधानसभाओं में इस ट्रैक्टर रैली के संयोजक घोषित किए गए हैं। बाकी शेष 3 विधानसभाये जहां भाजपा के विधायक नहीं है। वहां भाजपा प्रत्याशी रहे सभी नेता अपनी विधानसभा के संयोजक होंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा इस बिल का विरोध केवल वे लोग कर रहे हैं जिनकी राजनीतिक जमीन खत्म होती जा रही है और वह उसे जिंदा रखने के लिए किसानों का सहारा ले रहे हैं। यह आंदोलन सभी विरोधी दलों द्वारा प्रायोजित है। जिसका देश के आम किसानों से कोई लेना देना नहीं है। इस किसान ट्रैक्टर रैली द्वारा कांग्रेस और अन्य विरोधी दलों के नेताओं के झूठ का पर्दाफाश किया जाएगा और बिल का समर्थन किया जाएगा। आज की बैठक में रानीपुर विधायक आदेश चौहान, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौड़, हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, लक्सर विधायक संजय गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष और ट्रैक्टर रैली के सह संयोजक नृपेंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा ऋषिपाल बालियान, जय भगवान सैनी दायित्वधारी, डॉ. विनोद आर्य कल्पना सैनी, शोभाराम प्रजापति, सुशील चौहान, सुशील त्यागी, मास्टर नागेंद्र, पवन तोमर, महिला मोर्चा, जिला अध्यक्ष रीता चमोली, रीमा गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष देशपाल रोड, जिला मंत्री आशु चौधरी, मनोज पवार, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, श्यामवीर सैनी मंगलोर, मंडी समिति अध्यक्ष मधु सिंह रुड़की, मंडी समिति अध्यक्ष योगेंद्र पुंडीर मास्टर, नागेंद्र पवन, तोमर, लव शर्मा, मोहित वर्मा आदि उपस्थित थे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours