हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार व कनखल क्षेत्र की वोटिंग बेराजी कैम्प के समीप धोबी समाज के लोगों में उत्साह के साथ वोटिंग की गई, बेराजी कैंप के समीप सुबह 12:00 बजे से वोटिंग का सिलसिला शुरू हो गया था, जिसको देखते हुए वोटिंग 2 बजे तक चली, हरिद्वार धर्मनगरी में एक तो सर्दी की मार ऊपर से ठिठुरती हुई ठंड के बीच समाज के लोगो मे उत्साह नजर आ रहा था, धोबी समाज के लोग अपने घरों से बाहर निकलकर वोटिंग के लिए पहुँचे, ओर वोट डाले, जिसके चलते आज शाम 4:00 बजे नतीजे आ गए, आपको बताते चले कि कुल वोटिंग की संख्या 125 थी, जिसको देखते हुए, अध्यक्ष पद पर दो दावेदार चुनाव लड़ रहे थे, मनोज कुमार व सतपाल इन दोनो के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमे मनोज कुमार को 60 वोट व सतपाल को 57 वोट मिले, और दोनों ने सभी के दिलो की धड़कन रोक दी, जिसके चलते मनोज कुमार ने विजयी प्राप्त करके हरिद्वार धोबी समाज पर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया, और वहीं महामंत्री पद पर चुनाव लड़ रहे पंकज कुमार को 83 व मनोज कुमार उर्फ विक्की को मात्र 30 वोट मिले, ओर पंकज कुमार ने महामंत्री पद पर विजयी प्राप्त की, वहीं कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे सतीष चौहान को 63 व संजीव कुमार को 53 वोट मिले जिसके चलते सतीष चौहान को कोषाध्यक्ष पद पर विजयी प्राप्त की, धोबी समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार ने चुनाव जीतने पर समाज का धन्यवाद कहा और समाज की भावनाओं पर खरा उतरने की बात कही, वहीं पंकज कुमार ने महामंत्री का चुनाव जीतने पर समाज को एकजुट करने की बात कही तथा कोषाध्यक्ष के पद पर विजयी होने वाले संतोष चौहान ने खुशी का इजहार किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours