हरिद्वार की गूंज (24*7) 
(रजत चौहान) देहरादून। आज शाम को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि सुमन नगर पुल के पास एक कार खाई में गिर गयी है, जिसमे एक व्यक्ति फसा हुआ है, इस सूचना पर तुरंत चीता कर्मचारी गणो द्वारा मोके पर पहुचकर लोगो का सहयोग लेकर स्विफ्ट डिजायर कार के नीचे फसे व्यक्ति, जो कि कार का चालक है, उसको बड़ी मसक्कत के बाद निकालकर जो गभीर रूप से घायल हो गया था उसको 108 एम्बुलेंस के माध्यम से हॉस्पिटल पहुचाया गया। डॉक्टर द्वारा बताया कि समय से हॉस्पीटल पहुचने के कारण इसकी जान बच जाएगी, यदि कुछ देर होती तो जान जा सकती थी। घायल व्यक्ति का नाम संजय पुत्र स्व० चेतराम नि० तिब्बती कॉलोनी ओल्ड राजपुर रोड, देहरादून उम्र 45 वर्ष, यह स्विफ्ट डिजायर no. Uk07 tb 2562 का चालक है, कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई थी, तथा यह खुद नीचे दब गया था। इस प्रकार चीता पुलिस कर्मचारियो द्वारा सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कार के नीचे फसे व्यक्ति को निकालकर समय से उपचार हेतु हॉस्पिटल भिजवाकर उसकी जान बचाने में मुख्य भूमिका रही है, जिसकी जनता व उच्चाधिकारीगनो द्वारा प्रशंशा की गई है। पुलिस कर्मिगण कानि० अंकुल कुमार व कानि० अनिल कुमार रहें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours