हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। आज रविन्द्र दत्त पुत्र स्व० मंगला नंद नि० पुजारी द्रोण गुफा मंदिर, सहस्रधारा, थाना राजपुर, देहरादून ने थाना राजपुर उपस्थित आकर लिखित सूचना दी कि कल रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर के पिछले हिस्से में लगी ग्रिल तोड़कर मंदिर में रखे दान पात्र से पैसे चोरी कर ले गया हैं, इस सूचना पर तुरंत अज्ञात चोर के विरुद्ध उचित धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर उच्चाधिकारी गणो को अवगत कराया गया, जिस पर देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए, घटना के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिस पर थानाध्यक्ष राजपुर द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा एक टीम का गठन कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, तथा उक्त मोडस ऑपरेंडी वाले अभियुक्तो के संबंध में जनकारी की गई, तथा पुराने चोरों के संबंध में भी सूचनाएं एकत्रित की गई एवं लोकल पुलिस सूत्रों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसी क्रम में आज शाम को मुखविर से सूचना मिली कि जिस चोर ने मंदिर में चोरी की है, वह चोरी के रुपये लेकर नेपाल भागने की फिराक में है, इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को किरशाली चौक से सहस्रधारा हेलीपेड की तरफ जाने वाली सड़क से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई, इसके कब्जे से चोरी का शत प्रतिशत रुपया व एक अदद खुकरी बरामद हुई, अभियुक्त को कल मान० न्यायालय पेश किया जाएगा। अभियुक्त नाम प्रकाश उर्फ टेक बहादुर थापा पुत्र धन बहादुर थापा मूल नि० ग्राम चावड़ा पंचल सेटी जिला बजाय, नेपाल हाल नि० सहस्रधारा बड़कुल बगड़ निकट धोरण के पास थाना राजपुर, देहरादून। बरामदगी का विवरण एक थैले में 3116 रुपये नकद मंदिर से चोरी, एक अदद नाजायज खुकरी, पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि यह करीब 10 वर्षो से देहरादून में अपने माता पिता व बहन के साथ रह रहा है, मेहनत मजदूरी का काम करता है, कई सालों से नशे का आदि है, मजदूरी के पैसे से नशा ख़रीदकर पीता है, जो भी कमाता हैं सब नशे में उड़ा देता है, पूर्व में करीब एक वर्ष पहले इसके अन्य तीन साथियों द्वारा मिलकर डाकपट्टी में एक मोबाइल शॉप का ताला दौड़कर
मोबाइल चोरी किये थे तब यह तथा इसके अन्य साथी नेपाल भाग गए थे, सभी मोबाइल नेपाल में बेच दिए थे, तब से यह थाना राजपुर से बांछित भी चल रहा था, अभी यह करीब 3 महीने पहले ही वापस आया है, और फिर से चोरी करना शुरू किया ही था कि आज पकड़ा गया, अन्य चोरियों के संबंध में भी जानकारी की जा रही है, प्राप्त तथ्यों का गहनता से परीक्षण, विश्लेषण कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकार थाना राजपुर पुलिस द्वारा मंदिर में चोरी की सूचना के बाद करीब 7 घंटे में चोरी के शत प्रतिशत माल के साथ चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई, जिसकी जनता द्वारा प्रंशसा की जा रही है। पुलिस टीम में उप०निरी० ताजवर सिंह नेंगी, कानि० रोबिन रमोला व कानि० कुंवर राणा आदि रहें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours