हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित कश्यप) हरिद्वार। हरिद्वार तीर्थ नगरी में अब यातायात व सी०पी०यू पुलिस की नजर उन वाहनों पर है जो शराब पीकर वाहन चलाकर अपनी और लोगों की मौत को दावत दे रहे हैं और शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं जिसके चलते यातायात व सी०पी०यू पुलिस द्वारा ड्रिंक ड्राइव पर 15 दिन से हरिद्वार क्षेत्र में चेकिंग करके 90 गाड़ियां सीज कर वाहन चालक को जेल भेज दिया है। जब इस बारे में यातायात प्रभारी बिपेन्द्र सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि हरिद्वार तीर्थ नगरी में 10 तारीख से लेकर 25 तारीख तक यातायात व सी०पी०यू पुलिस द्वारा 90 गाड़ियां सीज कर वाहन चालक को जेल भेज दिया है और उन्होंने यह भी बताया कि जो लोग शराब पीकर गाड़ी चला रहे हैं उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी। जिसके चलते एक बड़ी दुर्घटना को रोका जा सकता है ओर उन्होंने यह भी बताया कि हरिद्वार क्षेत्र में लगातार शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध अभियान भी चलाया जा रहा, जिसके अंतर्गत हरिद्वार के हर क्षेत्र के चौराहों पर यातायात व सी०पी०यू द्वारा चेकिंग की जा रही है। और जो यातायात कानून का पालन नहीं करता है उस पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours