हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार के कई युवाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में जिले का नाम रोशन किया है। कनखल निवासी और तीर्थ पुरोहित समाज से ताल्लुक रखने वाले प्रणव दीक्षित मॉडलिंग के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर कनखल का नाम रोशन किया है। भारत के बड़े-बड़े शहरों मुंबई, बैंगलोर, दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, देहरादून अपने मॉडलिंग के जलवे दिखा चुका है। इसके अलावा विदेशों में सिंगापुर, दुबई, इंग्लैंड, अमेरिका जैसे कई देशों में प्रणव दीक्षित ने मॉडलिंग के क्षेत्र में झंडे गाड़े है और अपने प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। देश, विदेशे में धूम मचाने वाला प्रणाम दीक्षित आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मॉडलिंग के क्षेत्र में जाना पहचाना नाम बन गया है। उसने कुछ फिल्मों में ऐड और शार्ट फिल्में भी की है। मॉडलिंग के क्षेत्र में अब प्रणव ने प्रोडक्शन डायरेक्टर की ओर भी कदम रखा है। उसने दुबई, मुंबई कोलकाता, बेंगलुरु, देहरादून हरिद्वार में पिछले 2 सालों में कई शो करवाए हैं और शो डायरेक्टर के रूप में बहुत नाम कमाया है, पिछले साल अविरल गंगा निर्मल गंगा पर हरिद्वार में एक मॉडलिंग शो करवा कर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के लिए एक अच्छा संदेश दिया था, जिसमें देशभर के बड़े-बड़े मॉडल्स आए थे, पिछले दिनों देहरादून में मॉडलिंग का एक बड़ा आयोजन करवाया और उत्तराखंड की राजधानी में अपना डंका बजाया, प्रणव दीक्षित प्रणव हरिद्वार में जल्दी ही कोविड-19 के बारे में सतर्कता प्रधानमंत्री का संदेश देने के लिए किड्स शो करेंगे। जिसमें छोटे छोटे बच्चे प्रधानमंत्री के कोरोनावायरस से बचाव के लिए संदेश देंगे।  मॉडलिंग के जरिए यह देश में मॉडलिंग के द्वारा कोरोना से बचने के प्रधानमंत्री के संदेश को देने वाला पहला कार्यक्रम होगा। प्रणव दीक्षित ने बताया कि वह आजकल इस शो की तैयारी में जुटें है। उनका कहना है कि कोविड-19 जैसे फिल्म इंडस्ट्री अन्य उद्योग धंधों को भारी नुकसान किया। वैसे ही मॉडलिंग की दुनिया को भी बहुत आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा और कोविड-19 के कारण मॉडलिंग के शो नहीं हो पाए। पिछले दिनों प्रणव की संस्था ने देहरादून में कोविड-19 की नियमावली का पालन करते हुए उत्तराखंड में पहला मॉडलिंग का शो करवाया। अब दूसरा शो फरवरी में हरिद्वार में कोविड-19 से बचाव के संदेश को लेकर कराने की तैयारियां की जा रही है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours